फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मिशन एडमिशन : पहले ही दिन धीमी रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स में बढ़ी बेचैनी

मिशन एडमिशन : पहले ही दिन धीमी रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स में बढ़ी बेचैनी

Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन : पहले ही दिन धीमी रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स में बढ़ी बेचैनी
मिशन एडमिशन : पहले ही दिन धीमी रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स में बढ़ी बेचैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का पहले दिन आवेदन करने का क्रेज धीमी वेबसाइट ने फीका कर दिया। वीरवार को स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी सुबह ही कॉलेजों एंव साइबर कैफे पर पहुंच गए, लेकिन विश्वविद्यालय की साइट पर लोड अधिक होने के कारण दोपहर बारह बजे तक साइट ही नहीं खुल पाई। इसके बाद साइट खुली लेकिन इक्का-दुक्का ही आवेदन हो सका। साइट धीमी खुलने से विद्यार्थियों में एडमिशन की बेचैनी बढ़ गई। अहीर कॉलेज में पहले दिन एक भी आवेदन नहीं हो सका। शाम पांच बजे तक कॉलेज प्रशासन की ओर कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी।
12 कॉलेजों की 9 हजार सीटों के लिए है मारामारी
जिले मेें आठ सरकारी एवं चार वित्तीय सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। इनमें विभिन्न संकाय की करीब 9 हजार सीट हैं। जानकारी अनुसार सर्वाधिक मारामारी नॉन मेडिकल, मेडिकल एवं कॉमर्स के लिए रहती है। उल्लेखनीय है कि इस बार स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होने हैं। तीस जून तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी, लेकिन साइट पर अधिक लोड के चलते विद्यार्थियों के पहले दिन आवेदन करने के अरमान धरे रह गए।
विज्ञापन

कॉलेज के साथ बाहर भी वेंडर की व्यवस्था
कॉलेज प्रबंधन की ओर से कॉलेज के साथ विद्यार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए बाहर से वेंडर की व्यवस्था की गई है। अहीर कॉलेज की ओर से कॉलेज के बाहर दो वेंडर से तीस रुपये प्रति फार्म भरने की व्यवस्था की हुई है। वहीं सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला कॉलेज की ओर से कॉलेज में नि:शुल्क आवेदन करने के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर 12 बजे तक साइट ही नहीं खुली। इसके बाद भी इतनी धीमी थी कि एक भी आवेदन नहीं भरा जा सका। विद्यार्थियों में इतना उत्साह था कि सुबह निर्धारित समय से पहले ही कॉलेज पहुंच गए थे। -डॉ. ओएस यादव, प्रिंसिपल, अहीर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed