फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1.42 crore cheated on the pretext of doubling the money by filling bonds

Rewari News: बांड भरकर रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगे 1.42 करोड़

Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
1.42 crore cheated on the pretext of doubling the money by filling bonds
कोसली। जिले में धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कभी लिंक भेजकर तो कभी राशि दोगुनी करके का झांसा देकर शातिर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोसली क्षेत्र में सामने आया है। नयागांव निवासी एक व्यक्ति को राशि दोगुना करने का झांसा देकर एक ठग ने एक करोड़ 42 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने जो चेक दिए थे वह चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। आरोपी ने पीड़ित की कार भी धोखाधड़ी से हड़प ली और फर्जी कागजात के नाम से किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दी। एसपी को शिकायत देने के बाद वीरवार को कोसली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नयागांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ निवासी गौतम जिंदल से उसकी जान पहचान थी। गौतम ने उसे रुपये दोगुना करने और इसके बदले बांड भरकर देने का झांसा दिया। उसने लोगों से उधार रुपये लेकर गौतम को करीब एक करोड़ 42 लाख नौ हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद गौतम ने यह राशि वापस नहीं लौटाई। लोगों का दबाव आने पर उन्होंने अपनी जमीन बेच कर लोगों की उधारी चुकता कर दी। पांच जून 2021 को आरोपी ने उसे तीन चेक भी दिए, लेकिन ये चेक बैंक में जमा कराने पर बाउंस हो गए। पीड़ित ने बताया कि चेक बाउंस के विरोध में अदालत में याचिका भी दायर की हुई है। आरोपी ने रुपये वापस लौटाने का झांसा देकर गुरुग्राम के राजीव चौक पर बुलाया। गौतम ने बताया कि उसकी कार खराब हो गई। रुपये लेकर आने का झांसा देकर उसकी कार ले गया।
विज्ञापन

आरोपी कार को भी दिल्ली के नजफगढ़ निवासी विनोद कुमार उर्फ वाटसन को एक लाख 30 हजार रुपये में गिरवी रख दी। विनोद ने उसकी कार कागजात पर फर्जी हस्ताक्षर कर झज्जर निवासी प्रमोद कुमार को बेच दी। प्रमोद ने उसकी कार को कोसली से अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि चार जून 2022 को आरोपी गौतम ने आठ चेक और दिए। वह जब भी इन चेक को बैंक में जमा कराने के लिए कहते है तो उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी थी। एसपी के आदेश के बाद कोसली थाना पुलिस ने वीरवार को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed