{"_id":"5ce04887bdec22072d1b9208","slug":"141558202503-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के कारण 230 पेड़ गिरे, 15 फीडर ब्रेक डाउन, मकान की छत उड़ी, महिला को चोटें आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के कारण 230 पेड़ गिरे, 15 फीडर ब्रेक डाउन, मकान की छत उड़ी, महिला को चोटें आई
विज्ञापन
रेवाड़ी। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी बरसात के कारण जिले में करीब 230 से अधिक पेड़ गिरे हैं। आंधी-बरसात के कारण 15 फीडर ब्रेक डाउन हुए। शनिवार दोपहर तक इन फीडर को दुरुस्त किया जा सका। आंधी के कारण दिल्ली रोड के पास एक मकान की टिन उड़ गई। यहां रहने वाले 7 परिवारों में से एक महिला के हाथ पर चोट आई है। बिजली के खंभे भी कई जगह गिरे हैं।
शुक्रवार की रात को तेज आंधी का शहर के बाहरी हिस्सों में व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। दिल्ली रोड के पास एक मकान पर टिन शेड लगा हुआ था। जिसमें प्रवासी मजदूर किराए पर रहते हैं। तेज आंधी के कारण मकान के सात अलग अलग कमरों की पूरी टिनशेड उड़ गई। टिनशेड मकान से करीब 100 से 150 मीटर दूर जा गिरी। टिनशेड उड़ने के समय कुछ परिवार घरों में ही थी। जिसमें महिला प्रिंयका के हाथ में चोट आई है। इन लोगों ने बताया कि रेहड़ी लगाकर अपना परिवार चलाते हैं। इस मकान के पास लगे बिजली के चार खंभे भी तेज हवाओं के कारण गिर गए। जिस कारण इस पूरे एरिया की बिजली बाधित हो गई। इन लोगों ने बिना छत वाले मकान में ही रात गुजारी। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 230 से अधिक पेड़ गिरने का समाचार है। सड़कों, रेलवे ट्रैक सहित अन्य जरूरी स्थानों से पेड़ हटवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आंधी के कारण दिल्ली जयपुर हाइवे के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में लोहे के पोल गिर पड़े। मैरिज गार्डन में शादी समारोह के लिए लोहे के बड़े पिल्लर बनाए हुए थे। आंधी के कारण यह पिल्लर नीचे आ गिरे। इसके अलावा गेट का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ।