फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बारदाना खत्म, दो दिन से सरसों की तुलाई बंद, किसानों ने लगाया जाम

बारदाना खत्म, दो दिन से सरसों की तुलाई बंद, किसानों ने लगाया जाम

Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
बारदाना खत्म, दो दिन से सरसों की तुलाई बंद, किसानों ने लगाया जाम
रेवाड़ी। दो दिन से मंडी में बारदाना खत्म हो जाने के कारण सरसों की तुलाई नहीं रही। जिससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को अनाज मंडी के सामने बावल रोड पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना के बाद पुलिस बल के साथ एसडीएम अल्का चौधरी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को फटकार लगाई। एसडीएम ने तुरंत तुलाई शुरू कराई तब किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

पिछले करीब एक महीने से बिठवाना मंडी में सरसों की खरीद हैफेड की ओर से की जा रही थी। हैफेड का लक्ष्य पूरा होने के कारण वीरवार से मंडी में सरसों की खरीद वेयर हाउस कॉरपोरेशन को सौंप दी गई। बारदाना नहीं होने के कारण सरसों की तुलाई नहीं हो रही थी। शुक्रवार को भी किसानों की सरसों की तुलाई नहीं की जा सकी। गुस्साए किसानों ने सुबह करीब 11 बजे बावल रोड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम के कारण रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना प्रभारी जयदीप पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। जाम को खुलवाने के लिए किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान फसल की तुलाई की मांग पर अड़े रहे। करीब आधा घंटा बाद एसडीएम अल्का चौधरी मौके पर पहुंची। उन्होंने किसानों की समस्या सुनकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दो - तीन दिन से इंतजार कर रहे किसानों की समस्याओं तुरंत समाधान करो। अभी मेरे सामने ही तुलाई शुरू कराओ। इसके बाद वेयर हाउसिंग की ओर से तुलाई शुरू की गई, तब जाकर किसानों ने जाम खोला। इस अवसर पर डीएसपी जमाल खान, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम को गुमराह करते रहे अधिकारी
जाम लगाए जाने की सूचना के बाद मंडी पहुंची एसडीएम अल्का चौधरी ने अधिकारियों से मंडी की वास्तविकता की जानकारी मांगी। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि सरसों की तुलाई की बात को गलत कहा। अधिकारियों की बात सुनकर किसान भड़क गए। किसानों ने कहा मैडम आप खुद चलकर हालात देखो। जिसके बाद एसडीएम ने मंडी में जाकर देखा तो किसी भी कांटे पर तौल नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त भोजन देने की बात कहने वाले प्रधान पानी तक नहीं दे रहे
किसानों ने एसडीएम को बताया कि मंडी में पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था तक नहीं है। लोग गर्मी में मजबूरन गर्म पानी पी रहे हैं। किसानों ने कहा बिठवाना मंडी में 19 अप्रैल को किसान बसंत सिंह ने निरीक्षण करने पहुंचे एसीएस टीसी गुप्ता के सामने किसानों के लिए रियायती दर पर भोजन की मांग की थी। एसीएस के सामने मंडी के प्रधान हरकेश यादव नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था देने का एलान किया था। भोजन तो दूर ठंडा पानी तक नहीं मिल रहा।
वेयरहाउस के डीएम को लताड़
मंडी का दौरा करते समय एसडीएम एक कांटे पर पहुंची। वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। एसडीएम ने डीएम एसके शर्मा सेे बात करनी चाही लेकिन वहां से सभी नदारद थे। करीब पंद्रह मिनट इंतजार के बाद डीएम के आने पर एसडीएम ने जमकर लताड़ लगाई।

मैं पिछले दो दिन से मंडी में सरसों लेकर आया हुआ हूं, लेकिन न खरीद हो रही है और न ही तुलाई हो रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन से मंडी में बारदाना नहीं है। अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
- रविंद्र, हजारीवास
मंडी में किसानों के लिए न तो पानी की सुविधा है और न ही अन्य सुविधाएं। बारदाना के अभाव में किसानों की सरसों की खरीद नहीं होने के कारण पिछले दो दिन से मंडी में ही रात बिता रहे है।

- विजय, रालियावास

पिछले दो दिन से मंडी में बारदाना खत्म है। किसानों की सरसों की न तो खरीद की जा रही है और न ही तुलाई हो रही है। किसान भूखे-प्यासे मंडी में ही पड़े हुए है। रात को मच्छरों के कारण सोना भी दूभर है।
- राहुल बोहरा, धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed