फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से

सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से

Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से
सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से
विज्ञापन

दो मार्च से आरंभ होंगी नियमित विषयों की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 15 फरवरी से आरंभ हो रही 10 वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटा पहले प्रवेश करना होगा। इसके बाद आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कौशल विकास और कुछ एच्छिक विषयों की परीक्षाएं 15 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। नियमित विषयों की परीक्षाएं 2 मार्च से आरंभ होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह साढ़े दस बजे से आरंभ होंगी।
स्कूल यूनीफॉर्म पहनना अनिवार्य
परीक्षा केंद्रों में परीक्षा से आधा घंटा पहले प्रवेश करना होगा। सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्कूल यूनीफॉर्म में परीक्षा देने जाना होगा। संबंधित स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके स्कूल का प्रत्येक विद्यार्थी व्यवस्थित वर्दी में होना चाहिए। ऐसा नहीं होगा तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। इसी प्रकार एडमिट कार्ड में अभिभावकों के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और विद्यार्थियों के हस्ताक्षर के साथ अभिभावकों के भी हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पारदर्शी बैग ही ले जा सकेंगे:
12वीं कक्षा की 15 से तथा दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से आरंभ होंगी। 15 फरवरी को 12वीं कक्षा की हिंदुस्तानी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, गारमेंट कंस्ट्रक्शन, टेक्सटाइल केमिकल प्रोसेसिंग, 16 फरवरी को कनार्टक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, कृषि, रिटेल मार्केटिंग, अप्लाइड फिजिक्स आदि, 18 फरवरी को कर्नाटक म्यूजिक वोकल, इंजीनियरिंग साइंस, क्लीनिकल बायोेकेमिस्ट्री एंड माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोग्राफी आदि, 20 फरवरी को हिंदुस्तानी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, फैशन स्टडीज, डाटाबेस मैनेजमेंट एप्लाइंस, 21 को हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, 22 को हेल्थ सेंटर मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल मशीन, 23 को बैकिंग, इलेक्ट्रिकल एप्लाइंसिज, 25 को मास मीडिया स्टडीज, 27 को वेब एप्लीकेशंस आदि विषयों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से:
परीक्षा केंद्रों में लेखन सामग्री के अलावा मधुमेह के विद्यार्थियों को ही अपने साथ स्नैक्स लेकर जाने की अनुमति होगी। यह सब ऐसे पारदर्शी बैग में ले जा सकेंगे, जो आरपार दिख सके।

फरवरी में ये परीक्षाएं होंगी:
दसवीं कक्षा की 21 फरवरी को ई पब्सिंग एंड ई-ऑफिस, 22 को पेंटिंग, 23 को हिंदुस्तानी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल, 25 को हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल तथा 27 को ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर सर्विसिज आदि विषयों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed