फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मंत्री डॉ बनवारी लाल ने विभिन्न विकास कार्यो का किया उद्घाटन

मंत्री डॉ बनवारी लाल ने विभिन्न विकास कार्यो का किया उद्घाटन

Sun, 10 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
मंत्री डॉ बनवारी लाल ने विभिन्न विकास कार्यो का किया उद्घाटन
आयुष्मान योजना से मजबूत हुआ प्रदेश का स्वास्थ्य सिस्टम : बनवारी लाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से 425 सेवाएं प्रदान की है। अब कार्य कराने के लिए एक ही छत के नीचे सुविधा मिल रही है तथा नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

डॉ. बनवारी लाल शनिवार को गांव चिताडूंगरा के मिडिल स्कूल में आधुनिक तकनीकी प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है, जिनका कार्ड नहीं बना है उनका शीघ्र बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से प्रदेश का स्वास्थ्य सिस्टम मजबूत हुआ। स्कूल के प्राध्यापक विजय पाल ने कहा कि हमारा स्कूल जिला के सुंदरीकरण में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है तथा राज्य स्तरीय स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता की तैयारी में लगा हुआ है। उन्होंने मंत्री का गांव में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री ने गांव में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने भैरू के बास और अहरोद में नवनिर्मित गलियों और बनीपुर में एससी चौपाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता रविंद्र गोठवाल, चेयरमैन यशवंत, अरविंद यादव, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र यादव, बीडीपीओ राजेंद्र, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग ओपी मलिक, हेमलता तंवर, पूजा सरपंच, मास्टर लक्ष्मण, सुदर्शन और जीवनराम गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed