फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मनेठी एम्स को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्य सरकार रिपोर्ट मांगी: राव इंद्रजीत सिंह

मनेठी एम्स को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्य सरकार रिपोर्ट मांगी: राव इंद्रजीत सिंह

Thu, 15 Nov 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
मनेठी एम्स को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्य सरकार रिपोर्ट मांगी: राव इंद्रजीत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय रसायन उर्वरक राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि मनेठी में एम्स बनने की पूरी उम्मीद है। एम्स के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है और 13 नवंबर को मिलना था लेकिन रैली की वजह से नहीं मिल पाए। अब प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एम्स को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी गई हैैैै, ऐसे में उम्मीद है कि रैली में भी एम्स को लेकर घोषणा हो सकती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पं. योगेंद्र पालीवाल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनेठी में एम्स दिलाने के लिए भी मैंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से घोषणा कराई थी और जो लोग राजनीति कर रहे हैं उन्होंने अपनी सरकार के समय में कभी इसके बारे में सोचा तक नहीं। राव ने कहा कि एम्स के बजट को लेकर पिछले वर्ष भी उन्होंने और मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी जिस पर उन्होंने इसके लिए बजट में घोषणा को आश्वस्त किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसके बाद मैंने पुन: स्वास्थ्य मंत्री के साथ वित्त मंत्री से सीएम के साथ मुलाकात की है। साथ ही प्रधानमंत्री को इस बारे में पत्र भेजा था। पत्र के बाद 13 नवंबर को पीएम ने उनको बुलाया था लेकिन रैली की वजह से नहीं वे जाए नहीं पाए थे। अब पीएमओ की तरफ से राज्य सरकार के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय से इसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट मंगी है। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, जिलाध्यक्ष पं.योगेंद्र पालीवाल, शिवरत्न यादव व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रत्नेश बंसल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर आकर राजनीति नहीं करना चाहता था
धरना स्थल पर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे वहां पहुंचकर न तो राजनीति करना चाहते हैं और न ही श्रेय लेने चाहते हैं। सीएम के मनेठी में एम्स फिजिबल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम तो खुद उनके साथ वित्तमंत्री से मिले थे। दुष्यंत से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने चौटाला परिवार से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और उनकी बेटी और दुष्यंत चौटाला एक साथ कॉलेज में पढ़े हैं। परिवार में चल रही कलह पर उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed