{"_id":"5af88aca4f1c1bd6408b51e3","slug":"141526237898-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर ओवरलोड सहित 14 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर ओवरलोड सहित 14 वाहन जब्त
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर ओवरलोड सहित 14 वाहन जब्त
रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन सचिव एवं एडीसी प्रदीप दहिया ने रविवार शाम 7 बजे दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बणीपुर चौक एवं कसौला चौक पर कार्रवाई करते हुए 14 वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में ओवरलोड डंपरों के साथ बगैर परमिट के चल रही निजी बस थीं। आरटीए सचिव द्वारा इन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एडीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि रविवार छुट्टी होने कारण रात के समय ऐसी बसें जिनके पास परमिट व टैक्स अदा नहीं किया हुआ है उनको पकड़ने के लिए विशेष चेकिंग की जा रही है। भविष्य में भी उनका यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बणीपुर चौक एवं कसौला चौक पर की कार्रवाई में एक बस बगैर परमिट के चल रही थी जबकि 13 वाहन ओवरलोड है जिनको जब्त किया गया है।