फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   14 smartphones recovered in 30 days

Rewari News: साइबर सेल की टीम ने 30 दिन में बरामद किए 14 स्मार्टफोन

Tue, 28 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
14 smartphones recovered in 30 days
फोटो : 17- डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह मोबाइल मालिकों को फोन सौंपते हुए। स्रोत : प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर सेल की टीम ने 30 दिन के अंदर आमजन के खोए हुए लगभग 2,01,274 रुपये के 14 स्मार्ट फोन बरामद कर उनके असल मालिकों को सौंपे हैं।
बरामद किए गए इनमें ज्यादातर स्मार्ट फोन नामी कंपनियों के हैं, जिनकी कीमत बाजार में 9 हजार रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक की है। यह फोन सीईआईआर (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से तलाशे गए हैं। अपने गुम हुए फोन को पाकर मोबाइल मालिक बेहद खुश नजर आए। पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपनी वस्तु से हर व्यक्ति को प्यार होता है। आज की इस डिजिटल दुनिया में हर व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण मोबाइल फोन है, गुम हुए मोबाइल फिर से पाकर बड़ी बहुत खुशी मिली है।

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने मोबाइल मालिकों को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन सौंपे । रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इस अभियान के तहत वर्ष 2022 से अब तक करीब 45,32,819 रुपये के 277 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके मालिकों के हवाले किए गए हैं। इससे पहले भी वर्ष 2021 में करीब 849347 रुपये के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों को दिए हैं। साइबर सेल इंचार्ज एएसआई अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घर से बाहर जाते समय मोबाइल फोन को संभाल कर रखें और अगर मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें ताकि गुम हुए फोन को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed