फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   14 officers and employees missing from HSIIDC office

Rewari News: एचएसआईआईडीसी कार्यालय से 14 अधिकारी और कर्मचारी नदारद

Sat, 23 Mar 2024 02:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Mar 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
14 officers and employees missing from HSIIDC office
बावल(रेवाड़ी)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शुक्रवार सुबह बावल स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षक सतेंद्र कुमार और कार्यकारी अभियंता एचएसएएसबी शशि भूषण (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) की संयुक्त टीम मौजूद रही। जैसे ही टीम के आने की सूचना कर्मचारियों को मिली तुरंत सभी सीटों पर बैठ गए।
विज्ञापन

एस्टेट डिवीजन मे रेगुलर और एचकेआरएन सहित 9 कर्मचारियों और अधिकारियों का स्टाफ कार्यरत है। इनमें चार अनुपस्थित मिले हैं। वहीं, डीजीएम विजय सिंह गोदारा मौके पर नहीं मिले। इनके बारे में एजीएम अशोक यादव ने बताया कि विजय फरीदाबाद कार्यालय गए हैं। इनके पास फरीदाबाद का अतिरिक्त चार्ज है। कार्यालय का रिकाॅर्ड चेक करने पर केवल 2 सीएम विंडो की शिकायत लंबित पाई गई। इनमें दोनों शिकायतें मार्च में प्राप्त हुई थीं। इंजीनियरिंग डिवीजन में रेगुलर और एचकेआरएन सहित कुल 24 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इंजीनियरिंग डिवीजन में 10 लोग अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान 92 व्यवसाय प्रमाणपत्र मिले। इनमें से 7 व्यवसाय प्रमाणपत्र लंबित पाए गए हैं। 15 व्यवसाय प्रमाण पत्र द्वारा रिजेक्ट किए गए और 13 व्यवसाय प्रमाण पत्र मार्च में प्राप्त हुए हैं, जो विचाराधीन हैं। 7 वसाय प्रमाणपत्र आवेदकों द्वारा कम्पोजिशन राशि न जमा करवाने के कारण लंबित हैं। उपरोक्त गैर हाजिर कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवीजन में ये अधिकारी और कर्मचारी रहे नदारद

दिनेश कुमार, मैनेजर
अजीत सिंह, मैनेजर
महाबीर, एचसी
बिरेन्द्र , लेखाकार


इंजीनियरिंग डिवीजन में ये अधिकारी व कर्मचारी रहे गैर हाजिर

संजय यादव, सहायक मैनेजर
जुनैद, सहायक मैनेजर
प्रदीप ट्यूबवेल आपरेटर
रामपाल, चपड़ासी
प्रवीन कुमार, सहायक मैनेजर, एचकेआरएन
रामकिशन, कंप्यूटर क्लर्क
मदनलाल, पटवारी एचकेआरएन
राजेश शर्मा इलेक्ट्रीशियन, एचकेआरएन
योगेश सिंह कंप्यूटर क्लर्क, एचकेआरएन
लोकेश यादव क्लर्क, एचकेआरएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed