फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13.80 lakh cheated on the pretext of getting jobs in police and income tax department

Rewari News: पुलिस और आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13.80 लाख ठगे

Sat, 07 Oct 2023 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
13.80 lakh cheated on the pretext of getting jobs in police and income tax department
रेवाड़ी। शहर के दो युवकों के साथ हरियाणा पुलिस व आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की सती कॉलोनी निवासी रोहित सैनी ने बताया कि उसने एमएससी की है। उसकी महेंद्रगढ़ के गांव गढ़ी निवासी अंकित से अच्छी जान-पहचान है। अंकित ने खुद को झज्जर डीसी कार्यालय में कार्यरत बताया था। वर्ष 2021 में अंकित ने उसे बताया कि हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी निकली हुई है। उसके कुछ जानकार हैं जो सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवा सकते हैं। नौकरी लगवाने की एवज में रोहित से 10 लाख रुपये मांगे। रोहित ने उसकी बात पर भरोसा करके 55 हजार रुपये अंकित के बैंक अकाउंट के माध्यम से एडवांस दे दिए। इसके बाद 1 लाख 25 हजार रुपये नकद दिए। कई महीनों तक जब उसे नौकरी से संबंधित कोई पत्र नहीं मिला तो रोहित ने अंकित से संपर्क किया। अंकित ने जवाब दिया कि अभी नौकरी पर रोक लगी हुई है, जैसे ही रोक हटेगी तो वह नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन

इसी बीच रोहित के दोस्त रामबास निवासी प्रवीण की अंकित से मुलाकात हुई। अगस्त 2022 में आरोपी अंकित ने प्रवीण को कानपुर स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए 10 लाख रुपए मांगे। प्रवीण ने रोहित के मार्फत आरोपियों को 10 लाख रुपये दे दिए। इसी बीच संजय नाम के एक व्यक्ति से आरोपी अंकित ने मिलवाया। रोहतक के रहने वाले अर्जुन व राहुल से भी मुलाकात करवाई। पैसे लेने के बाद आरोपी उसे कानपुर लेकर गए। वहां उसे आयकर विभाग का कार्यालय दिखाया गया। उसे कुछ कागजात भी दिए। यहां कानपुर में उसकी विकास, सुमित व संदीप नाम के व्यक्तियों से मुलाकात करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे भरोसा दिया कि जल्द ही नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये संदीप नाम के व्यक्ति के खाते में प्रवीण से ट्रांसफर करवा लिए। पहले तो आरोपी जल्द नौकरी दिलाने की बात कहते रहे, लेकिन जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो देने से ही मना कर दिया। इसके बाद रोहित व अंकित ने पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने रोहित की शिकायत पर आरोपी अंकित, संजय, अर्जुन, राहुल, सुमित, विकास व संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed