{"_id":"5cc205f0bdec225ef47aa519","slug":"131556219376-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉट-सर्किट से लगी आग में चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉट-सर्किट से लगी आग में चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। गांव कतोंपरी में पट्टे पर जमीन लेकर किसान राजेश कुमार की चार एकड़ में गेहूं की फसल में आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। किसान राजेश ने कहा बिजली के तारों की स्पार्किंग के कारण खेत में आग लग गई। पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को काबू करने का प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोसली से जब तक फायर ब्रिगेड कि गाड़ी पहुंची तब तक चार एकड़ में खड़ी गेंहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी ।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पट्टे पर लेकर गेहूं कि फसल तैयार जलने से आर्थिक रूप से कमजोर हुए किसान को आर्थिक सहायता दी जाए। राजेश ने बताया कि उसने जमीन पट्टे पर ली हुई थी। अब वह जमीन मालिक को उसका पैसा किस तरह से चुका पाएगा। सरकार को ऐसे किसानों की मदद के लिए काम करना चाहिए। इस विषय में कोसली के तहसीलदार विजय कुमार का कहना है कि गांव कतोपरी में चार एकड़ गेहूं कि फसल बिजली के तारों से जलने की सूचना जिला उपायुक्त को दे दी गई है। किसान को आर्थिक सहायता के लिए संस्तुति की गई है। जिले में पिछले एक सप्ताह में फसल में आगजनी की चार घटना हो चुकी हैं। जिसमें तीन हादसों में बिजली की तारों में स्पार्किंग के कारण आग लगी। चार हादसों में किसानों की 13 एकड़ फसल जल चुकी है।
फोटो 35