फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शिक्षिका की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शिक्षिका की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
निजि स्कूल मे कार्यरत एक शिक्षिका की फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में खोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी देवेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। हाल आरोपी दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। खोल थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि 22 फरवरी को पीडिता ने महिला थाना में शिकायत देते हुये आरोपी पर फर्जी आईडी बनाने तथा अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाये थे। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2017 में वह और आरोपी दोनों एक प्राइवेट स्कूल में लगे हुए थे। आरोपी पीड़िता से शादी करना चाहता था इसलिए आरोपी ने पीडिता की फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर मैसेज भेजे तथा बदनाम करने के लिए पीड़िता की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई हुई थी। दिल्ली पुलिस में लगने के बाद भी आरोपी पीडिता को परेशान कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत न केवल मामला दर्ज कर बल्कि बीती शाम आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed