फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कहा जांच सही दिशा में, पंचायत ने कहा आरोपी का पर्दाफाश होने पर उठाएंगे धरना

कहा जांच सही दिशा में, पंचायत ने कहा आरोपी का पर्दाफाश होने पर उठाएंगे धरना

Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
कहा जांच सही दिशा में, पंचायत ने कहा आरोपी का पर्दाफाश होने पर उठाएंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावल। उपमंडल के गांव मोहनपुर से नौ माह पूर्व लापता नाबालिग छात्रा का सुराग नहीं लगाने से गुस्साएं ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना स्थल पर बावल चौरासी की पंचायत की, जिसकी अध्यक्षता चौरासी के प्रधान सुमेर जैलदार द्वारा की गई। पंचायत में पहुंचें स्टेट क्राइम ब्यूरो की एसपी ने कहा कि टीम की जांच सही दिशा में चल रही है जल्द ही मामले को सुलझा दिया जाएगा, लेकिन पंचायत के सदस्यों ने कहा कि जब तक आरोपी का पर्दाफाश नहीं होगा धरना जारी रहेगा। करीब दो घंटे चली पंचायत के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
उल्लेखनीय है कि उपमंडल के गांव मोहनपुर से 27 जून को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसको लेकर जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल के आवास के बाहर धरना दिया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आने पर स्टेट क्राइम ब्यूरो की मामले की जांच सौंपी गई। लेकिन पिछले चार माह बाद भी मामले का कोई नतीजा नहीं निकाल पाया। इसके बाद 9 जनवरी को मामले में एक आरोपी युवती का नार्को टेस्ट कराया गया, लेकिन एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना स्थल पर पंचायत का आयोजन किया गया। मामले की जांच कर रही स्टेट क्राइम ब्यूरो की एसपी संगीता कालिया ने पंचायत में पहुंचकर पंचायत सदस्यों को अभी तक की जांच से अवगत कराया। उन्होंने नार्को टेस्ट की रिपोर्ट के साथ-साथ ही जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। पंचायत सदस्यों ने कहा कि जब तक पुलिस मामले का पर्दाफाश नहीं करेगी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

एक व्यक्ति का कराया जा रहा है नार्को टेस्ट
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने बताया कि इस मामले में टीम द्वारा एक युवती का पहले नार्को टेस्ट कराया जा चुका है। एक संदिग्ध व्यक्ति का मंगलवार को नार्को टेस्ट कराया जा रहा है तथा एक व्यक्ति का मेडिकल कारणों से नार्को टेस्ट नहीं हो पाया था। वह भी जल्द ही करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में येे रहे मौजूद
चौधरी रामकिशन, एडवोकेट चरण सिंह चौधरी, बने सिंह, रामचंद्र, नपा उपप्रधान चेतराम, रामपत नंबरदार, दिनेश कुमार, संजय, ओमप्रकाश, मुन्नालाल और अर्जुन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed