फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्लॉट से सुअर चोरी कर मालिक पर गोली चलाने के दो और आरोपी काबू

प्लॉट से सुअर चोरी कर मालिक पर गोली चलाने के दो और आरोपी काबू

Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट से सुअर चोरी कर मालिक पर गोली चलाने के दो और आरोपी काबू

विज्ञापन
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव पांचौर से चार जनवरी की रात प्लॉट का ताला तोड़कर 25 सूअर चोरी करने और मालिक द्वारा विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले में कसौला थाना पुलिस ने बीती रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बंजारवाडा निवासी विरेंद्र उर्फ बिंदर और डाला राम उर्फ कुक्की के रूप में हुई है। उक्त वारदात में शामिल धारूहेड़ा चुंगी निवासी योगेश उर्फ भोटा व बंजारवाड़ा निवासी नीरज उर्फ दीपक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

जांचकर्ता एएसआई गुरदयाल ने बताया कि गांव पांचौर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसने घर के पास ही प्लाट में सूअर बांधे थे। 4 जनवरी की रात आलू गैंग के बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे, प्लाट का ताला तोड़ा और सूअरों को आटे में बेहोशी की दवा खिला दी। आटे में दवाई खाते ही सूअर बेहोश हो गए। उसके बाद 25 सूअरों को गाड़ियों में डाल दिया गया। आवाज सुनकर राहुल बाहर निकला तो योगेश उर्फ भोटा ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में राहुल बाल-बाल बच गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के बाद आलू गैंग के बदमाश योगेश उर्फ भोटा व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तारआरोपियों को आज अदालत मे पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed