फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   किसानों ने सरसों की खरीद में भेदभाव का आरोप लगाया

किसानों ने सरसों की खरीद में भेदभाव का आरोप लगाया

Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने सरसों की खरीद में भेदभाव का आरोप लगाया
डॉ. टीसी राव ने सुनीं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

रेवाड़ी। ग्रामीण उत्थान-भारत निर्माण संस्था के संयोजक और समाजसेवी डॉ. टीसी राव ने कोसली की अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान किसानों ने सरसों खरीद को लेकर शिकायत की। किसानों ने सरसों खरीद में भेदभाव का आरोप लगाया। गांव जुड्डी के किसान अभय सिंह ने बताया की कुछ किसानों की सरसों जैसी भी है, पीछे के दरवाजे से ली जा रही है। जबकि दूसरे किसानों की सरसों में 8 प्रतिशत से ज्यादा नमी बताकर नहीं खरीदी जा रही। जिसकी वजह से जुड्डी और पृथ्वीपुरा के कुछ किसानों को अपनी सरसों वापस ले जानी पड़ी। इसके अलावा सरकार ने सरसों खरीद के लिए जो नियम बनाये हैं, वे अमान्य है। क्योंकि एक एकड़ की केवल 6.5 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी और जमीन की फरद दिखानी होगी।

इस मौके पर डा. राव ने कहा कि आज एक एकड़ में 10-12 क्विंटल सरसों की पैदावार है, इससे बची हुई सरसों को अलग से सस्ते भाव में बेचना पड़ता हैं दूसरा प्रत्येक किसान के लिए अलग से फरद दिखाना मुश्किल है। सरकार का कहना है कि किसान की लागत का डेढ़ गुणा मूल्य दिया जाएगा लेकिन हकीकत कुछ और ही है। डॉ. टीसी राव ने किसानों की सभी समस्याओं को सरकार को अवगत कराने तथा किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य दिलवाने का आश्वासन दिया। डॉ. टीसी राव ने हैफैड के अधिकारी डीएम नीजर त्यागी, डीजीएम परमीन्दर सिंह, डीजीएम राजेन्द्र सिंह और मैनेजर परमजीत सिंह से मिलकर किसानों की सरसों खरीद की जानकारी ली। इस अवसर पर सुबे सिंह, सुखवीर, सुरेन्द्र कुमार, राज कुमार, लुखी से किसान अजीत सिंह, पृथ्वीपुरा से किसान रोशन लाल और श्यामनगर से कप्तान रामफल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed