फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   24 दिसंबर को गुरुग्राम में होना प्रस्तावित था कार्यक्रम

24 दिसंबर को गुरुग्राम में होना प्रस्तावित था कार्यक्रम

Thu, 14 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
24 दिसंबर को गुरुग्राम में होना प्रस्तावित था कार्यक्रम
स्टूडेंट-पुलिस कैडेट कार्यक्रम अब फरवरी में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
24 दिसंबर को गुरुग्राम में होने वाला स्टूडेंट-पुलिस कैडेट कार्यक्रम अब फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगा। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और 24 दिसंबर को बारिश और तेज ठंड पड़ने की संभावना के चलते लिया गया। इस संबंध में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक दिल्ली में समीक्षा बैठक ली। यहां मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त हरियाणा के एडीजीपी ओपी सिंह और गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवाल मौजूद थे। यहां 24 दिसंबर को गुरुग्राम में होने वाला कार्यक्रम फरवरी के दूसरे सप्ताह में करने का निर्णय किया गया। समीक्षा बैठक में सभी ने हरियाणा पुलिस की ओर से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे एंकर टैलेंट हंट की प्रशंसा की। बैठक में निर्णय किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय अब स्टूडेंट कैडेट कार्यक्रम के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हरियाणवी स्वागत समूह नृत्य और अनेकता में एकता थीम पर सामूहिक नृत्य भी विद्यार्थियों की ओर से कराए जाएंगे। इसके लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में अलग से एक प्रतियोगिता कराई जाएगी। इन प्रस्तुतियों का चयन राज्य भर में गणतंत्र दिवस पर स्कूली छात्रों द्वारा की जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed