फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13 parshad will be application summited to chairparsan out

13 पार्षद चेयरपर्सन को हटाने के लिए कल डीसी को सौंपेंगे शपथ पत्र

Sun, 22 Dec 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
13 parshad will be application summited to chairparsan out
जिला परिषद की प्रमुख मंजूबाला को पद से हटाने के लिए एक बार फिर राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस कड़ी में पांच पार्षदों ने पाला बदल लिया है। जबकि विरोधी खेमे के आठ पार्षदों का भी इनका साथ मिल गया है। ऐसे में सोमवार को उपायुक्त से मिलकर यह सभी 13 पार्षद डीसी को ज्ञापन देकर अविश्वास का शपथ पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब जिला परिषद के 13 पार्षदों ने शहर में एक पार्षद के घर पर बैठक कर सोमवार को डीसी से मिलकर शपथ पत्र देने का निर्णय लिया। सोमवार को जिला प्रमुख को पद से हटाने की अधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि इसकी पटकथा करीब एक माह पहले ही लिखी जा चुकी थी। जिला प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की इस मुहिम में जजपा समर्थित पार्षद हरीश झाबुआ भी शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में जिला प्रमुख के चुनाव में नरबीर व इंद्रजीत खेमे में 9-9 पार्षद थे। ऐसे में टॉस के माध्यम से जिला प्रमुख का चुनाव हुआ था और राव समर्थक मंजूबाला को चेयरपर्सन बना दिया गया था। लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते मंजूबाला ने राव खेमा छोड़कर पहले जजपा ज्वाइन की, इसके बाद जजपा को अलविदा कह स्वराज इंडिया पार्टी से रेवाड़ी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरी, लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रमुख के लिए जोड़तोड़ शुरू
जिला प्रमुख की कुर्सी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में अजा की चार महिला पार्षद हैं,जिनमें शशीबाला, कांता, पींकी व मंजूबाला शामिल हैं। ऐसे में मंजूबाला के बाद शशीबाला, कांता व पिंकी नाम पर विचार किया जा सकता है। चुंकी पिंकी पिछली बार राव नरबीर गुट में थी। ऐसे में शशीबाला व कांता में से एक का प्रमुख बनाना तय माना जा रहा है।
राव से मुलाकात करने वाले पार्षद
जिला प्रमुख की खिलाफत कर हाल ही में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से मुलाकात करने वाले पार्षदों में हरीश झाबुआ, शारदा यादव, अमित यादव, नीतू चौधरी व एक अन्य पार्षद पति भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन पार्षदों की मुलाकात कराने में राव के खास माने जाने वाले जिला पार्षद मुकेश जाहिदपुर की मुख्य भूमिका रही है।
जजपा का सिपाही: हरीश झाबुआ
वार्ड नंबर 18 से पार्षद हरीश झाबुआ ने कहा कि वह जजपा का पार्षद है, लेकिन मंजूबाला द्वारा पार्टी छोड़ने व विकास राशि में भेदभाव करने से नाराज थे। इसलिए जिला प्रमुख के खिलाफ राव में विश्वास जताया है।
विकास कार्यों में भेदभाव से नाराज
जिला प्रमुख समर्थित पार्षद नीतू चौधरी ने कहा कि जिला प्रमुख द्वारा लंबे समय से विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा था। लंबे समय से कोई ग्रांट वितरण भी नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।

पांच पार्षदों ने राव इंद्रजीत सिंह में दिखाई आस्था: रवि यादव
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सबसे विश्वास पात्र एवं उनके चाणक्य कहे जाने वाले रवि यादव ने बताया कि अच्छी बात ये है कि पांच पार्षदों ने राव इंद्रजीत सिंह में आस्था जताई है। मंजूबाला भी राव के आशीर्वाद से ही चेयरपर्सन बनी थी। जिला प्रमुख बनाने लिए संख्या बल हमारे पक्ष में होगा तो निश्चित रूप विकास कार्यों में गति लाने के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed