फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13 detainees absconded by cutting grill of Kovid prison barrack

कोविड जेल की बैरक की ग्रिल काटकर 13 बंदी हुए फरार

Mon, 10 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
13 detainees absconded by cutting grill of Kovid prison barrack
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के गांव फिदेड़ी में बनाई गई नई जेल से शनिवार रात को एक बैरक की ग्रिल को काटकर 13 बंदी फरार हो गए। सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिली तो एसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के फिदेड़ी गांव में नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए और चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार हुए सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदियों के फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलेभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी हैं। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अभी निर्माणधीन है। हाल ही में इस कोविड स्पेशल जेल बनाई गई थी। शनिवार रात बैरक की ग्रिल तोड़कर 13 अपराधी जेल से फरार हो गए। फरार होने वाले बंदियों की तलाश में रेवाड़ी की दोनों सीआईए व संबंधित थानों की पुलिस लगी हुई है। महेंद्रगढ़ जिले की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। टीमों का गठन कर धरपकड़ जारी है। जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed