फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12th result... Rewari slipped to 10th position, was at number 1 in 2023

Rewari News: 12वीं का परिणाम... रेवाड़ी 10वें नंबर पर खिसका, 2023 में नंबर 1 पर था

Wed, 01 May 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
12th result... Rewari slipped to 10th position, was at number 1 in 2023
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिले में 12वीं में कुल 7542 विद्यार्थी ने परीक्षा दी थी। 6626 विद्यार्थी पास हुए हैं। 787 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं, 129 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिले का पास प्रतिशत 87.85 है। जिला हरियाणा में 10वें नंबर पर आया है।
विज्ञापन

पहले नंबर पर 92.99 प्रतिशत के साथ महेंद्रगढ़ और 56.83 प्रतिशत के साथ नूंह अंतिम स्थान पर है। वर्ष 2023 में रेवाड़ी पहले स्थान पर था। तब जिले का परिणाम 88.10 प्रतिशत था। महेंद्रगढ़ पिछले वर्ष दूसरे नंबर पर था। 12वीं के रिजल्ट में जिला दसवीं नंबर पर आने के बाद अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी चिंता बढ़ चुकी है। कारण यह है कि पिछले वर्ष जहां जिला पहले नंबर पर था तो इस बार स्थिति काफी खराब हुई है।
विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट
कुल विद्यार्थी 7542
पास 6626
कंपार्टमेंट 787
फेल 129
प्रतिशत 87.85

सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल का रिजल्ट (रि-अपीयर)
कुल विद्यार्थी 166
पास हुए 82
कंपार्टमेंट 49.40

सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल का रिजल्ट (फ्रेश)
कुल विद्यार्थी 193
पास हुए 70
कंपार्टमेंट 36.27

------

जिस तरह प्रतियोगिता में हार जीत लगी रहती है इसी प्रकार परीक्षा भी एक प्रतियोगिता है। यहां पर भी रिजल्ट ऊपर नीचे होता रहता है। अगले साल और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जिला अपनी पोजीशन बरकरार रख सके। इसके लिए अभी से मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-महेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed