{"_id":"65f2010fc7058663b9032ea4","slug":"12th-class-students-gave-political-science-exam-rewari-news-c-198-1-fth1001-202015-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 12वीं के परीक्षार्थियों ने दी राजनीति विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 12वीं के परीक्षार्थियों ने दी राजनीति विज्ञान की परीक्षा
Thu, 14 Mar 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान का पेपर संपन्न हुआ। 55 परीक्षा केंद्रों पर करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर 12 बजे परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चेकिंग करके ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जुटने नहीं दी जा रही थी। पेपर देने के बाद कुछ छात्र खुश तो कुछ उदास दिखे। फिलहाल नकल का कोई भी केस सामने नहीं आया है।
12वीं की परीक्षा देने आए आकाश, अनुराग, कार्तिक, अमीन, गोविंद ने बताया कि बुधवार को राजनीति विज्ञान का पेपर था। प्रश्नपत्र काफी आसान आने के साथ ही सभी ने पूरा पेपर हल किया। अब बस परिणाम का इंतजार है। वहीं बोर्ड सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार का कहना है कि बुधवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 55 केंद्रों पर हुई। करीब 5 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।