फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   125 found corona infected, so much was cured

125 मिले कोरोना संक्रमित व इतने ही हुए ठीक

Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
125 found corona infected, so much was cured
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को 125 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं 125 ने ही कोरोना को मात दी। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 506 हो गई है। जिले में अब तक 572775 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 23729 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा 22965 ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

रविवार को रेवाड़ी से 49, बावल से 14, मीरपुर से 14, नाहड़ से 12, गुरावड़ा से 09 व खोल खंड से 27 मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले एक हफ्ते की बात की जाए तो कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों को आंकड़ा हजार से ऊपर पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहीं सलाह दी जा रही है कि कोरोना नियमों का पालन व समय पर वैक्सीन लगवाकर अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इससे पहले रविवार को 76 तो शनिवार को 125 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर जहां 4.15 प्रतिशत है। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 96.78 प्रतिशत है व मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 1329 के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का आकड़ा लगातार गिर रहा है लेकिन लोग अभी भी सावधानी बरतें। सोमवार को 125 लोग कोरोना संक्रमित हुए वहीं 125 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। लोग कोरोना नियमों का पालन व समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed