{"_id":"605f7c208ebc3ee63965ecc5","slug":"1219-sample-investigation-found-two-corona-positive-rewari-news-rtk601976274","type":"story","status":"publish","title_hn":"1219 सैंपल की जांच में दो कोरोनाग्रस्त मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1219 सैंपल की जांच में दो कोरोनाग्रस्त मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे के दौरान 1219 सैंपल की जांच की गई। इस दौरान रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा में दो मरीज और दो के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई।
जिले में अब तक 174795 सैंपल जांच में संक्रमितों का आंकड़ा 11423 पहुंच चुका है, वहीं 76 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि जिले में अब 24 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से एक अस्पताल में भर्ती है, जबकि 23 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि बावल व धारूहेड़ा में दो हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां चल रही हैं, इनमें मल्टीनेशल कंपनियां शामिल हैं। लोगों का दूसरे राज्यों से लेकर विदेशों तक आना-जाना होता है। ऐसे में संदिग्ध या फिर संपर्क में आए लोगों को जांच करानी चाहिए, ताकि समय रहते इंतजाम किए जा सकें। उन्होंने कहा कि होली पर्व के चलते संक्रमण फैलने का डर है, प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर होली कार्यक्रमों पर रोक लगाई है, फिर भी लोगों को खुद सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हम सब को दो गज की दूरी रखनी होगी, साथ ही मास्क पहनें।