{"_id":"5cc0b53cbdec2214516f6bf9","slug":"121556133180-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था के चलते किसानों को नहीं मिले टोकन , हंगामा, दोपहर दो बजे तक आया नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था के चलते किसानों को नहीं मिले टोकन , हंगामा, दोपहर दो बजे तक आया नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बिठवाना मंडी में गेहूं बेचने आए किसानों की संख्या अधिक होने से मार्केट कमेटी के प्रबंध कम पड़ गए। किसानों ने टोकन न मिलने पर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक किसान हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाई। महिला किसानों के लिए अलग से लाइन लगवाई गई। लाइनें लंबी होने के चलते सुबह 7 बजे आए किसानों को दोपहर दो बजे तक टोकन मिल पाए।
बिठवाना मंडी में बुधवार को भाड़ावास, हरजीपुर,दाना आलमपुर,खेड़ी भीमा, चिमनावास, बोहतावास, रोलियावास, भठेड़ा,अलियावास, कान माजरा के किसानों की गेहूं की खरीद का शेड्यूल था। यह सभी बड़े गांव है। बुधवार को करीब 400-450 किसान गेहूं की फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच गए। किसान सुबह 5 बजे से ही आना शुरू हो गए थे। जिसमें महिला किसान भी मंडी पहुंची थी। टोकन देने के लिए केवल एक ही काउंटर बनाया गया था। अव्यवस्था होने के कारण किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मियों ने हंगामा देखकर टोकन काटना बंद कर दिया। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसानों को समझाया। इसके बाद महिला व पुरुष किसानों के लिए अलग अलग लाइन लगवाई। किसानों की संख्या अधिक होने के चलते सुबह 6-7 बजे आए किसानों को भी दोपहर दो बजे तक टोकन मिले।