फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मतदान प्रतिशत बढ़ाने को 40 हजार पैंफ्लेट बांटेगा निर्वाचन विभाग

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को 40 हजार पैंफ्लेट बांटेगा निर्वाचन विभाग

Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को 40 हजार पैंफ्लेट बांटेगा निर्वाचन विभाग
रेवाड़ी। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने 40 हजार पंफ्लेट छपवाए हैं। इन पंफ्लेट को अलग अलग माध्यम से लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा। मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए कॉलेजों में संपर्क अभियान भी चलाए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों से जागरूकता रैली निकलवाई जा रही हैं। जिले के कुल 6 लाख 46 हजार 145 मतदाताओं तक अलग अलग माध्यम पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रेवाड़ी जिले में 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन कार्यालय इसे 75 प्रतिशत से अधिक पहुंचाना चाहता है। निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह से अभियान शुरू कर दिए हैं। यह जागरूकता अभियान 10 मई तक जारी रखे जाएंगे। जिसमें निर्वाचन कार्यालय ने शुरूआत लघु सचिवालय परिसर से श़ुरू हुई है। लघु सचिवालय परिसर के चारों ओर दीवारों पर जागरूक करने वाले स्लोगन लिखवाए गए हैं। लघु सचिवालय परिसर में इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड के जरिए संदेश दिया जा रहा है। सचिवालय परिसर में गेट में घुसते ही वोटर हेल्प डेस्क बनाई गई है। निर्वाचन कार्यालय ने करीब 40 हजार पंफ्लेट छपवाए हैं। समाचार पत्रों के जरिए यह पंफ्लेट मतदाताओं के घर तक पहुंचाए जाएंगे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कॉलेजों में वोटर कनेक्ट प्रोग्राम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। स्कूली बच्चों के जरिए भी जागरूकता रैली निकलवाई जा रही हैं। निर्वाचन कार्यालय मतदाताओं को वोट का महत्व समझाने का प्रयास कर रहा है। कई सामाजिक संगठन भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले में मतदाता
विधानसभा महिला मतदाता पुरुष मतदाता कुल
बावल 94500 104888 199388
कोसली 107992 118304 226296
रेवाड़ी 104259 116202 220461
कुल 306751 339394 646145

नोट : मतदाताओं की संख्या 31 मार्च तक की है।
निर्वाचन कार्यालय ने एक प्रचार वाहन भी तैयार कराया है। जो जिले के अलग अलग एरिया में जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित कर रहा है। मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझा रहा है। प्रचार वाहन को हर गांव में भेजा जाएगा। फिलहाल शहरी एरिया व आसपास के क्षेत्र में प्रचार वाहन घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यालय के निर्देश अनुसार 40 हजार पंफ्लेट वितरित किए जाएंगे। युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कॉलेजों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों के जरिए जागरूकता रैली निकलवाई जा रही हैं।
दलीप कुमार, नायब तहसीलदार ,निर्वाचन कार्यालय, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed