फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लगातार दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में जिले ने कायम की बादशाहत

लगातार दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में जिले ने कायम की बादशाहत

Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में जिले ने कायम की बादशाहत
जिले की लगातार दूसरी बार बादशाहत कायम, शिक्षक खुश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अहीरवाल क्षेत्र ने एक बार फिर शिक्षा के मामले में बादशाहत कायम की है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा के परिणाम में रेवाड़ी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। लगातार दूसरे साल भी इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे शिक्षकों के साथ बच्चों की मेहनत का फल बताया है। इस वर्ष रेवाड़ी ने 12वीं के परिणाम में 72.43 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शुक्रवार को रिजल्ट को लेकर जिले के सभी स्कूलों के संचालकों और विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी रही। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष जिले के 5382 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 3692 छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार छात्रों का परिणाम प्रतिशत 67.35 फीसदी रहा है जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। इसी तरह बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाकर 72.76 फीसदी परिणाम हासिल किया है। 12वीं कक्षा में 4468 बेटियां शामिल हुई जिसमें 3251 सफल रही है। 12वीं कक्षा का परिणाम आने के लिए विद्यार्थी देर शाम तक साबइर कैफे में रहे और स्कूलों में परिणाम के लिए बच्चे पहुंच गए। दुल्हेड़ा खुर्द स्थित ज्ञानदीप स्कूल के परिणाम सराहनीय रहने पर बच्चों ने खुशी मनाई।

बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जिला का प्रथम स्थान पर रहना सभी के लिए गर्व की बात है। जिला के विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों की मेहनत की बदौलत यह उपलब्धि मिल पाई है तथा इसके लिए मैं विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी बधाई देता हूं जिला में पूरे राज्य में टॉप रहा है। बेटियों का भी प्रदर्शन सराहनीय है।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार गोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
------------------
यह शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा है कि जिला लगातार दूसरी बार बारहवीं कक्षा के परिणाम में राज्य में टॉपर रहा है। अब शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों में भी ललक जगी है जिसका परिणाम हम बेहतर उपलब्धि के रूप में पा रहे हैं। मैं इसके लिए जिले के शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी बधाई देता हूं तथा यह स्थान कायम रखने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मबीर बल्डोदिया, सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी।
------------------
यह अध्यापकों की मेहनत का ही परिणाम है कि रेवाड़ी जिला लगातार दूसरी बार बारहवीं बोर्ड के परिणाम में टॉप पर रहा है। हम पिछले कई साल से लगातार मेहनत कर रहे हैं तथा जिसका परिणाम अब मिला है। बच्चों की बेहतर से तैयारी के साथ अतिरिक्त कक्षाओं से लेकर उन्हें मानसिक रूप से तैयार कराना अहम है। शिक्षकों के योगदान के साथ बच्चों की मेहनत से जिला को यह उपलब्धि मिली है।

हरीश यादव, प्रधान हसला
-----------------
रेवाड़ी जिला के लिए लगातार दूसरी बार बोर्ड परिणाम में टॉप पर रहना बेहद सराहनीय उपलब्धि है। इसके लिए शिक्षकों की मेहनत के साथ बच्चों की भी मेहनत है जिसकी बदौलत पूरे राज्य में सर्वाधिक परिणाम हासिल किया है। रेवाड़ी की बेटियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। राजकीय स्कूलों के प्रति सोच बदलने की जरूरत है।
अनिल यादव, पूर्व प्रांतीय प्रधान हसला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed