{"_id":"5af73e304f1c1be5408b4d07","slug":"121526152752-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में निरंतर बढ़ रहा है आमजन का विश्वास: पालीवाल----------------9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में निरंतर बढ़ रहा है आमजन का विश्वास: पालीवाल----------------9
Updated Sun, 13 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार पर जनता का सबसे अधिक विश्वास : योगेंद्र
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की बैठक गढ़ी बोलनी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय शनिवार को हई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ की जिला संयोजक मुकेश देवी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिस पर देश की जनता को सबसे अधिक विश्वास है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्राचीन भारत की संस्कृति को कायम रखने के लिए इस प्रकोष्ठ का गठन किया ताकि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति पर उतना ही गर्व अनुभव रहे। उन्होंने कहा कि जो कला व भारतीय संस्कृति विलुप्त होती जा रही है इसको संजोने व संवारने की बहुत बड़ी आवश्यकता है। भाजपा ने कला व संस्कृति प्रकोष्ठ बनाकर हमें अपने भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए पहल की है। मुकेश देवी ने कहा है प्रकोष्ठ की ओर से से स्कूलों, गांवों में देश की संस्कृति पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर योगेन्द्र पालीवाल ने ज्योति, कल्याणी, दिव्या व सीमा देवी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक में प्रीतम चौहान, दीपा भारद्वाज, इंद्रजीत, अजीत सिंह, आशीष कुमार, अंजू देवी, सरोज तंवर व नीरू कौशिक मौजूद थे।