फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   न्यायिक परिसर से दिखाई हरी झंडी

न्यायिक परिसर से दिखाई हरी झंडी

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक परिसर से दिखाई हरी झंडी
मोबाइल वैन से दी जाएगी न्यायिक जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला विधिक प्राधिकरण रेवाड़ी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए मोबाइल वैन चलाई गई। इसे मंगलवार को न्यायिक परिसर रेवाड़ी से जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि कुमार सौंधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्यायाधीश सौंधी ने कहा कि इस मोबाइल वैन से लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को न्याय की जरूरत है तो उसे सही समय पर न्याय मिल सके। वह अपने अधिकारों से वंचित न रहे। बस यही इसका उद्देश्य है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि मोबाइल वैन के साथ अधिवक्ता व पैरा लीगल वॉलंटियर्स को नियुक्त किया गया है। जो कानून के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव नीरू कंबोज, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जसवीर सिंह, सचिव विश्वामित्र आदि मौजूद थे।

...
यहां जाएगी मोबाइल वैन
न्यायाधीश सौंधी ने बताया कि यह मोबाइल वैन मंगलवार को अकबरपुर, 3 जनवरी को बालियर कलां, 4 जनवरी को किशनपुर, 5 जनवरी को पीथनवास, 6 जनवरी को बुडाना व बडानी, 8 जनवरी को झाबुआ, 9 जनवरी को केशोपुर, 10 जनवरी को ढालियावास, 11 जनवरी को मुढलिया, 12 जनवरी को हासंाका, 15 जनवरी को मसानी, 16 जनवरी को धारुहेड़ा, 17 जनवरी को बगथला, 18 जनवरी को काकोडिया व करावरा मानकपुर, 19 जनवरी को बूढ़पुर व चांदावास, 20 जनवरी को राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी, 22 जनवरी को बनीपुर, 23 जनवरी को हरजीपुर, 24 जनवरी को कुंडल, 25 जनवरी को मामडिया असमपुर, 29 जनवरी को निमोठ व टींट गांवों में जाएगी। यहां अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलंटियर कानूनी जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed