{"_id":"5a36ba034f1c1bce408bda8a","slug":"121513536003-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जाँचे 206 रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जाँचे 206 रोगी
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांचे 206 रोगी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
लायंस क्लब रेवाड़ी की ओर से रविवार को मॉडल टाउन स्थित लायंस भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुए शिविर में शाम तीन बजे तक चिकित्सकों ने करीब 206 मरीजों की जांच की।
मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि क्लब जनसेवा के जो कार्य कर रहा है वह समाज और लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने लायंस क्लब के साथ भविष्य में और भी प्रोजेक्ट के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की। क्लब के सचिव ऋषि सिंहल ने बताया कि इस अवसर पर उन्हें लायंस क्लब का मानद सदस्य भी बनाया गया।
क्लब के प्रधान लायन अशोक सोमाणी ने डॉ. कुमार और सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब द्वारा प्रतिदिन योग कक्षाएं लायंस भवन में चलाई जा रही हैं। कुणाल टीवीएस पर दोपहिया वाहनों की प्रदूषण जांच का शिविर स्थाई रूप से चल रहा है। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन डॉ. आदर्श सक्सेना, को चेयरमैन लायन ओपी गुप्ता व लायन श्यामसुंदर गोयल के सानिध्य में चले शिविर में मार्स अस्तपाल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आदेश सक्सेना, डॉ. आशिमा सक्सेना, दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. कमलकांत और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ यादव ने सेवाएं दी। इस अवसर पर लायन डॉ. एसएन सक्सेना, डॉ. तारा सक्सेना, डॉ. मित्रा सक्सेना, लायन पीएन भार्गव, लायन महेश अग्रवाल, लायन राकेश गर्ग, लायन रजनीश शर्मा, लायन रजनीकांत सैनी, लायन अनिल भार्गव, लायन बनवारीलाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आलोक सिंहल, कोषाध्यक्ष लायन कुणाल शर्मा आदि उपस्थित थे।