{"_id":"59de5a884f1c1b76678b53aa","slug":"121507744392-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्ले मॉडलिंग में भारती और मोनो एक्टिंग में ऋषि रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्ले मॉडलिंग में भारती और मोनो एक्टिंग में ऋषि रहा प्रथम
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्ले मॉडलिंग में भारती और मोनो एक्टिंग में ऋषि रहा प्रथम
अमु उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद, रेवाड़ी की ओर से आयोजित बाल महोत्सव-2017 के कार्यक्रमों के दूसरे दिन बुधवार को मोनो एक्टिंग, ग्रुप-2 और क्ले मॉडलिंग (मिट्टी की प्रतिमा) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि तौर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मंच पर बेहतरीन तरीके से करें। इससे पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी संदीप कुमार, वरिष्ठ चित्रकार अनिल मोरवाल एवं पुष्पा यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में क्ले मॉडलिंग ग्रुप प्रथम में सूरज स्कूल बावल से छात्रा भारती ने प्रथम स्थान, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल से छात्रा सोनल व राज इंटरनेशनल स्कूल से छात्र तनिष्क ने द्वितीय स्थान व ऑबराय किंडर गार्डन स्कूल से छात्रा दिव्यांशी तथा राज इंटरनेशनल स्कूल से छात्रा मिताली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग ग्रुप द्वितीय में आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा से छात्र यश प्रथम स्थान पर, विकास इंटरनेशनल स्कूल रालियावास से छात्रा मुस्कान व सूरज स्कूल बावल से छात्र कुनाल द्वितीय स्थान पर तथा राज इंटरनेशनल स्कूल से छात्र लोकेश व विकास इंटरनेशनल स्कूल रालियावास से छात्र मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मोना एक्टिंग में आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा से छात्र ऋषि भारद्वाज प्रथम स्थान, यूरो इंटरनेशनल स्कूल से कशिश यादव द्वितीय स्थान तथा आरपीएस स्कूल कोसली से छात्र करूनेश व ओपन से छात्र महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर के सुकुमार राय, सुरेंद्र मोरवाल, अजीत सिंह, अनिल यादव, प्रिंसिपल महेश शर्मा, पायल यादव, रीना यादव, कविता, ललिता आदि मौजूद थे।