फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1200 people including 163 school children were evacuated safely during the earthquake

Rewari News: भूकंप के दौरान 163 स्कूली बच्चों सहित 1200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 01 Aug 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
1200 people including 163 school children were evacuated safely during the earthquake
माक ड्रिल के तहत आयोजित गतिविधियां। संवाद
रेवाड़ी। केंद्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 5 साइट पर अचानक आए भूकंप की परिस्थितियों पर काबू पाने के लिए उच्च स्तर पर सुरक्षा चक्र मॉक ड्रिल करवाई गई। जिसमें एनडीआरफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, पुलिस, वालंटियर टीमों ने काम किया।
विज्ञापन

एडीसी राहुल मोदी की कमान से एसडीएम मनोज कुमार, एसडीएम विजय कुमार यादव व जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश की टीम ने मॉक ड्रिल के आपदा स्थल मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य किया।
विज्ञापन

इसके दौरान काल्पनिक रूप से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 39 घायल हो गए। गंभीर तौर पर घायल हुए व्यक्तियों को सिविल अस्पताल व पीएचसी बावल में दाखिल करवाया गया। भूकंप के दौरान 1200 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें 163 स्कूली बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में प्राकृतिक आपदा को लेकर पहली बार बड़े स्तर पर पूर्वाभ्यास किया गया। लघु सचिवालय के पीछे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मैदान में स्टेजिंग एरिया बनाया गया था। सुबह साढ़े आठ बजे सभी अधिकारी तथा सरकारी वाहन, एबुंलेंस गाड़ियां, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व रोडवेज बसें पहुंच गई थी।

यहां सुबह 9.05 बजे एडीसी राहुल मोदी को सूचना मिली कि भूकंप के कारण अमनगिनी सोसायटी में ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा आरपीएस स्कूल, डीईटीसी ऑफिस व पुष्पाजंलि हॉस्पिटल की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। बावल की कन्साई नेरोलेक कंपनी में भूकंप के कारण केमिकल रिसाव हो गया है। एडीसी ने तुरंत बचाव दल को प्रभावित साइट के लिए रवाना किया।

माक ड्रिल के तहत आयोजित गतिविधियां। संवाद

माक ड्रिल के तहत आयोजित गतिविधियां। संवाद

माक ड्रिल के तहत आयोजित गतिविधियां। संवाद

माक ड्रिल के तहत आयोजित गतिविधियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed