फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 Scouts and Guides registered online for the President's Award.

Rewari News: राष्ट्रपति अवाॅर्ड के लिए 12 स्काउट-गाइड का हुआ ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 10 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
12 Scouts and Guides registered online for the President's Award.
राष्ट्रपति अवार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करते स्काउट-गाइड विद्यार्थी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से राष्ट्रपति अवाॅर्ड प्रमाण-पत्र के लिए जिले के पात्र स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रदीप कुमार डीओसी स्काउट और सरोज वर्मा डीओसी गाइड के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सैनिक स्कूल रेवाड़ी, आरपीएस रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरली खुर्द, शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर के कुल 12 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इनमें छह स्काउट और छह गाइड शामिल हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति अवाॅर्ड स्काउट एवं गाइड संगठन का एक प्रतिष्ठित सम्मान है। इसके लिए निर्धारित योग्यता एवं विभिन्न गतिविधियों को पूरा करने के बाद आवेदन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तकनीकी रूप से काफी जटिल मानी जाती है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कराने में सरोज वर्मा, स्काउट मास्टर विक्रम सिंह और स्काउट शिविश ने विशेष भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रपति अवार्ड के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों ने स्काउट एवं गाइड गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और वे आगामी चरणों में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार, स्काउट कुणाल, गाइड तानी सारण सहित अन्य स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed