फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मतदाताओं को शपथ दिलाकर किया मतदान के प्रति जागरूक

मतदाताओं को शपथ दिलाकर किया मतदान के प्रति जागरूक

Mon, 22 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को शपथ दिलाकर किया मतदान के प्रति जागरूक
रेवाड़ी। खेल रत्न से सम्मानित पहलवान योगेश्वर दत्त एवं भारत की पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी एवं एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली अरुणिमा सिन्हा ने रेवाड़ी में स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने वोट हमारा है अधिकार, करें नही इसको बेकार’ यह संदेश देकर 12 मई को होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान में आमजन की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए हमें प्रण लेना होगा। महिलाओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं ताकि हर व्यक्ति अपने मताधिकार के प्रति सजग हो और लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में इसका इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता महत्वपूर्ण है तथा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला में विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी सरकार चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मत के आधार पर ही आप अच्छी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है। कुछ लोग चुनाव में अपना वोट तो डालते नहीं तथा सरकार को दोष देते है कि उन्होंने कुछ नहीं किया जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार है। इसलिए हमें आज यहां से यह प्रण लेकर जाना है कि हम आने वाली 12 मई को अपना वोट डालने जाएंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को शपथ दिलवाई कि वे 12 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे तथा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने वोट का प्रयोग तो करेंगे ही और अपना वोट ऐसे उम्मीदवार को देंगे जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले तथा उनकी जरूरतों को धरातल स्तर पर समझकर उनका समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed