{"_id":"5c7d75edbdec22141a4a0378","slug":"11551726061-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल चौथे आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी रिंकू यादव के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपी राकेश, मोहन व नवीन को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
एएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि गांव गोकलगढ़ निवासी बिरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 9 जनवारी को रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके भतीजे सचिन उर्फ सोनू के साथ मारपीट की तथा पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने घायल को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। पुलिस ने बिरेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार की शाम को आरोपी रिंकू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा उससे एक चाकू भी बरामद कर लिया है। सोमवार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।