फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अधिकारियों ने पंचायत में जवाब नहीं दिया तो 17 को महापंचायत

अधिकारियों ने पंचायत में जवाब नहीं दिया तो 17 को महापंचायत

Sun, 10 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने पंचायत में जवाब नहीं दिया तो 17 को महापंचायत
अधिकारियों ने पंचायत में जवाब नहीं दिया तो 17 को महापंचायत में लेंगे अहम निर्णय
विज्ञापन

-आठ माह से लापता नाबालिग छात्रा के मामले में धरने पर बैठे ग्रामीणों की प्रशासन को चेतावनी
-तीन माह से स्टेट क्राइम ब्यूरो कर रहा है मामले की जांच
-11 जनवरी को कराया था युवती का नार्को टेस्ट, शनिवार को आनी थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बावल।
उपमंडल के गांव मोहनपुर से 27 जून से लापता नाबालिग छात्रा के मामले में स्टेट क्राइम ब्यूरो द्वारा मामले में आरोपी एक युवती के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट एक माह बाद भी नहीं आने नाराज कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को धरना स्थल पर ही बैठक कर ब्यूरो की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन को 17 फरवरी तक अधिकारियों द्वारा पंचायत में आकर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। उधर, नाबालिग छात्रा की बरामदगी नहीं होने के विरोध जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल के आवास के बाहर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन 130 वें दिन भी जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि गांव मोहनपुर से 27 जून को कक्षा नौवीं की छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने शुरूआत में मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुुरू की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बावल थाना पुलिस नेे अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस की कार्रवाई से नाखुश ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा करीब पांच बार महापंचायत भी जा चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को धरना स्थल पर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें एक माह बाद भी नार्को टेस्ट रिपोर्ट नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 17 फरवरी से पहले अधिकारी धरना स्थल पर पंचायत में आकर रिपोर्ट एवं मामले की जानकारी देवें अन्थया महापंचायत कर बंद का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा ने कहा कि नाबालिग छात्रा के मामले में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सीएम हाऊस से करीब छह बार मिलने का समय मांगा गया है, लेकिन कमेटी को मिलने का समय नहीं दिया। सुबेदार रामचंद्र टीकला ने कहा कि बावल चौरासी इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का पूर्ण बहिष्कार कर चुकी है इसलिए पंचायत को मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है। यदि जल्द ही छात्रा का सुराग नहीं लगाया जाता है तो आगामी चुनावों में इसके दुष्यपरिणाम भुगतने पड़ेंगे।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत, पूर्व मंत्री डॉ.एमएल रंगा, अंबेडकर सेवा समिति के प्रधान एवं बावल नगर पालिका के उपप्रधान चेतराम रेवाडिया, बावल चौरासी के प्रधान सुमेर जेलदार, सुबेदार रामचंद्र टीकला, सरपंच एसोसिएशन जिला प्रधान व साबन गांव के सरपंच एडवोकेट चरणसिंह, पार्षद अर्जुन सिंह चौकन, लीलू राम शाहपुर, महेंद्र सिंह, पार्षद हीरासिंह, पार्षद दिनेश कुमार, पार्षद संजय सैनी, रामकिशन, अमरजीत, ओमप्रकाश, रामचंद्र गुर्जर, शीला देवी, ज्योति, सचिन मोहनपुर, मुकेश कुमार, संतरा देवी व सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।

---
11 जनवरी को कराया था युवती का नार्को टेस्ट
पुलिस द्वारा मामले में आरोपी बनाई गई एक युवती का ब्यूरो की टीम द्वारा नार्को टेस्ट कराया गया था, लेकिन एक माह का समय बीतने के बाद भी नार्को टेसट की रिपोर्ट नहीं आने से ग्रामीण नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed