{"_id":"5bec7facbdec2269717a309c","slug":"11542225836-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानत में खयानत करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानत में खयानत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी स्थित ज्वाला प्रसाद एंड सन्स के संचालक सन्नी गोयल से लगभग 50 लाख रुपये कीमत की सरसों खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के एक आरोपी को मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी महेंद्रगढ़ जिला के गांव पाथेडा निवासी नवीन कुमार है।
जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी व उसके दो साथियों ने शहर की अनाज मंडी के व्यापारी सन्नी गोयल से 3 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक लगभग 50 लाख रुपये कीमत की सरसों से भरे सात ट्रक खरीदे थे। आरोपियों ने सरसों को आगे कंपनी में सप्लाई किया था तथा सन्नी को आश्वासन दिया था कि कंपनी से पेमेंट आते ही उसका भुगतान कर देंगे। आरोपियों ने कंपनी से पेमेंट आने के बाद भी सरसों के पैसे सन्नी को नहीं दिए। समय पर पैसे नहीं देने के कारण व्यापारी ने कई बार तीनों से संपर्क किया। इसके बाद भी रुपयों का भुगतान नहीं करने पर 12 नवंबर को व्यापारी की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।