फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रोडवेज कर्मियों की 16 वें दिन हड़ताल हुई समाप्त, आज पार्क से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन..

रोडवेज कर्मियों की 16 वें दिन हड़ताल हुई समाप्त, आज पार्क से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन..

Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों की 16 वें दिन हड़ताल हुई समाप्त, आज पार्क से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन..
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। पिछले 16 दिनों से हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार शाम को हाईकोर्ट के दखल के बाद समाप्त हो गई है। शनिवार को सुबह 8 बजे रोडवेज के हड़ताली कर्मचारी धरनास्थल सेक्टर एक के जवाहरलाल नेहरू पार्क में एकत्रित होंगे और उसके बाद प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। फिलहाल 14 नवंबर तक हड़ताल पर रहे कर्मचारियों पर किसी भी तरह कोई कार्रवाई नहीं होगी। इससे शनिवार से रोडवेज बसों का संचालन पूर्णत: पटरी पर आ जाएगा।
16 अक्तूबर से हड़ताल का ऐलान करने के बाद अकेले रेवाड़ी डिपो के लगभग 400 रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। सरकार और कर्मचारियों के बीच बात नहीं बनने के बाद से कर्मचारियों ने शहर के सेक्टर-एक स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में धरना प्रारंभ कर दिया था। 30 और 31 अक्तूबर को जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मियों के समर्थन में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। हालांकि इसका जिला में कोई असर नहीं रहा लेकिन बिजली निगम में काफी संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से लोगों की मुश्किल बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के भी समर्थन में हड़ताल पर जाने की वजह से जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी जिसकी वजह से वीरवार को डहीना के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। 16 दिनों तक चली इस हड़ताल की वजह से रोडवेज प्रबंधन ने भले ही पांच दिनों बाद बसों का संचालन काफी हद तक सुचारू कर दिया था लेकिन फिर भी लंबे रूटों पर बसों का संचालन सुचारू नहीं हो पाया था। अब दीपावली की वजह से यात्रियों की भी संख्या लगातार बढ़ने और ऐसे में रोडवेज की हड़ताल यात्रियों की मुश्किल बढ़ा रही थी। शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे कर्मी दिनभर चंडीगढ़ में मौजूद अपने पदाधिकारियों के संपर्क में रहे और इनपुट लेते रहे। शाम छह बजे तालमेल कमेटी की बैठक संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने धरनास्थल छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्टीमेटम के बाद नौ कर्मचारियों ने की ड्यूटी ज्वाइन
रोडवेज प्रबंधन ने शुक्रवार को ड्यूूटी ज्वाइन करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी जिसके बाद से हड़ताल में शामिल तीन परिचालक, पांच चालकों और एक सब इंस्पेक्टर ने सुबह ही ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इसी बीच शाम को हड़ताल समाप्त होने के बाद अन्य कर्मचारियों ने भी शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन करने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट में यूनियन नेताओं के हलफनामे के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है। इसमें अभी 14 नवंबर तक किसी भी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई व गिरफ्तारी नहीं होगी।

वर्जन
चंडीगढ़ में हुई तालमेल कमेटी की बैठक के बाद मिले संदेश के बाद हमने हड़ताल समाप्त कर दी है। अब शनिवार सुबह सभी हड़ताली कर्मचारी पार्क में एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।
-उद्यम सिंह, प्रधान रोडवेज यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed