{"_id":"5aee04744f1c1b9e098b8474","slug":"11525548148-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार
Updated Sun, 06 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचार के दौरान एक व्यक्ति मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
उपमंडल के गांव गहाड़ा के समीप पिछले सप्ताह हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान गुरुग्राम के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक रविंद्र के चाचा रोशन लाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
शिकायत में रोशनलाल ने कहा है कि वह स्वयं तथा उसका भतीजा रविंद्र कुमार गत 28 अप्रैल को सुबह बाइक से रविंद्र की ससुराल बव्वा जा रहे थे। गाहड़ा गांव के समीप सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में रविंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई तथा वह स्वयं भी घायल हो गया। उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई।