फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जश्न में झूमे लोग बोले -हैप्पी न्यू ईयर

जश्न में झूमे लोग बोले -हैप्पी न्यू ईयर

Sun, 31 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
जश्न में झूमे लोग बोले -हैप्पी न्यू ईयर
जश्न में झूमे लोग बोले -हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
घड़ी की सुइयों के रात के 12 बजाते ही लोगों ने गर्मजोशी से एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। कई दिनों से जश्न की तैयारी कर रहे होस्टल और रेस्तरां शाम होते ही जश्न में डूब गए थे। लोग पार्टियां में जहां वर्ष 2017 को विदा कर रहे थे वहीं 2018 के स्वागत में पलकें बिछाए हुए थे। इस दौरान कई जगह लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान घरों में लोगों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। नववर्ष के उल्लास में किसी भी तरह की हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस अलर्ट रही। शहर के चौकों पर नाके लगाकर पुलिस सभी लोगों पर निगाहें गड़ाई हुई थी। पूरा शहर ही अपने-अपने ढंग से नववर्ष का स्वागत करने को आतुर नजर आया। 31 दिसंबर को रविवार होने के कारण लोग सुबह से ही परिवार के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत व्यस्त नजर आए। व्हाट्स-एप, फेसबुक पर जश्न की फोटो अपलोड करने और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था।
शहर के बीएमजी मॉल सहित होटल और रेस्तरां में रविवार को खासी भीड़ रही। लोग परिवार सहित यहां नए साल का जश्न मना रहे थे। बीएमजी मॉल में एक निजी स्कूल ने पेंटिंग और डांस प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अच्छा प्रदर्शन करने पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शहर के अन्य बड़े होटल भी भरे थे।
विज्ञापन

------------
गली- मोहल्लों में धमाल, हाईवे पर भीड़
पहले जहां लोग दिवाली पर नए कपड़े पहनकर घरों से निकलते थी। ऐसा ही नजारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी देखा गया। जो लोग होटल और रेस्तरां नहीं जा सकते थे। उन्होंने गली-मोहल्लों में ही डीजे और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नए साल का स्वागत किया। दिल्ली से जयपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 पर आम दिनों से अधिक भीड़ देखी गई। बाहर से आए लोगों ने काफी दिन पहले ही यहां होटल बुक कराए थे। यहां कई होटल और ढाबे हैं। इन पर शाम को खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनचलों पर की कार्रवाई
शाम होते ही पुलिस भी अपने रूप में आ गई। सुरक्षा व्यवस्था संभालते ही पुलिस ने शहर के चारों और नाके बना लिए। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी गई। वीमन सैल ने भी मनचलों पर नजर रखी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए लोगों के भी चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed