फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1140 students appeared for the Super-100 Level-1 exam, 646 were absent.

Rewari News: 1140 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा, 646 रहे अनुपस्थित

Wed, 11 Feb 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
1140 students appeared for the Super-100 Level-1 exam, 646 were absent.
फोटो :भावाड़ावास स्थित राजकीय विद्यालय में आयोजित सुपर-100 परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र हल करते
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए कुल 1786 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 1140 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 646 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न हुई। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (दो केंद्र) में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से ढ़ाई बजे तक निर्धारित था, विद्यार्थी 1 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। प्रवेश से पहले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और आधार कार्ड की जांच की गई।
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्ण प्रतिबंध था। विभागीय टीम द्वारा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और सहायक स्टाफ की पर्याप्त तैनाती की गई थी।

-----------------
सुपर-100 परीक्षा का ये मकसद
सुपर-100 योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश भर में गरीब परिवार के बच्चों को फ्री में उच्च शिक्षा प्रदान करदा है ताकि वह विद्यार्थी भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर जैसे अन्य उच्च परीक्षाओं को पास कर समाज में एक प्रेरणादायक कल लेकर उभरें। साथ ही समाज के अन्य वर्ग के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें। अक्सर कई अभिभावक दसवीं की पढ़ाई के पश्चात आर्थिक हालात के चलते अपने बच्चों की आगे की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पाते। ऐसे में बच्चों का डाक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का कॅरिअर बनाने के लिए शिक्षा विभाग का सुपर-100 कार्यक्रम एक अनूठा प्रयास है।
----------------
परीक्षा केंद्रों की ये रही स्थिति
परीक्षा केंद्र--कुल परीक्षार्थी-- उपस्थित छात्र --अनुपस्थित छात्र
बावल-- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--271--159--112
बावल--पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--311--204--107
जाटूसाना--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--361--228--133
खोल--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--230--128--102
कोसली--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--243--189--54
रेवाड़ी--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--208--131--77
रेवाड़ी--राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--162--101--61
--------------
वर्जन
जिले में सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 1175 परीक्षार्थी शामिल हुए। 317 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article