फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   11232 students will take exam

36 केंद्रों पर 11232 अभ्यर्थी देंगे क्लर्क पद के लिए परीक्षा

Thu, 19 Sep 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
11232 students will take exam
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से क्लर्क पद के लिए भर्ती परीक्षा 21, 22 और 23 सितंबर को होगी। परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी करने के साथ ही प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार, रविवार और सोमवार को होने वाली क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए रेवाड़ी जिले में 23 लोकेशन पर 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिन पर करीब 11232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को यह परीक्षा शाम के सत्र में साढे़ चार से छह बजे तक होगी। रविवार को सुबह साढे़ 10 बजे से 12 बजे एवं शाम साढे़ से छह बजे तक दो सत्रों में आयोजित होगी। 23 सितंबर सोमवार को भी दो पारियों में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए एसडीएम रेवाड़ी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 144 लागू रहेगी। परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी। किसी भी संदिग्ध को परीक्षा केंद्र के आसपास नहीं फटकने दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले अभ्यर्थी की पूरी जांच होगी। अभ्यर्थी को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। अभ्यर्थी की वीडियो कैमरे में रिकॉर्डिंग भी होगी। बॉयोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी दर्ज कराई जाएगी। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगे होंगे। परीक्षा का समय पूरा होने से पहले किसी को भी बाहर आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसके बाद सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को जांचने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम व्यक्तिगत तौर पर इन केंद्रों का मुआयना करने के बाद अपनी रिपोर्ट भेजेंगे उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र तय होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागूू करने के आदेश दिए गए है। पुलिस बल को तैैनात किया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
-रामकुवार फलसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं परीक्षा कोआर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed