फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   खेल उत्सव में सतपुड़ा सदन रहा ओवरऑल विजेता

खेल उत्सव में सतपुड़ा सदन रहा ओवरऑल विजेता

Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
खेल उत्सव में सतपुड़ा सदन रहा ओवरऑल विजेता
रेवाड़ी। जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मेजर ध्यानचंद खेल क्लब के तत्वावधान में खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सदनों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्य टेकचंद मेंहदीरत्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस खेल उत्सव में बालीवाल, खो-खो, कबड्डी तथा फन गेम्स के रोचक मुकाबलों में सतपुड़ा सदन ओवरऑल विजेता रहा।
विज्ञापन

स्टाफ सचिव सतीश यादव ने बताया कि बालीवाल में सतपुड़ा सदन विजेता और हिमालय सदन उपविजेता रहा। कबड्डी में अरावली सदन में नीलगिरी सदन को हराकर बाजी मारी। थ्रीलेग रेस, मटकी रेस, नीबू चम्मच रेस तथा बोरी रेस में सतपुड़ा सदन ने पहला, शिवालिक ने दूसरा तथा अरावली सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लब के अध्यक्ष सत्यबीर सिंह स्टेनो ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक सुमेर सिंह डॉ.अनिता, जसवंत सिंह, कैलाश चंद्र, विकेश, सरोज यादव, रणधीर सिंह, रूपेंद्र कुमार तथा राकेश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभायी। आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठ प्राध्यापक मुकेश सैनी ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed