फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पाक पीएम का बयान घिसापिटा, मुंहतोड़ जवाब दे सेना : राव इंद्रजीत

पाक पीएम का बयान घिसापिटा, मुंहतोड़ जवाब दे सेना : राव इंद्रजीत

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पाक पीएम का बयान घिसापिटा, मुंहतोड़ जवाब दे सेना : राव इंद्रजीत

विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलवामा आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के पांच जवानों का शहीद होना गंभीर चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे चुके हैं। अब सेना को ऐसी स्पेशल फोर्स के हाथों में कमान देकर दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। केंद्रीय उर्वरक एवं रसायनिक राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह की जयंती पर नारनौल रोड स्थित समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री का बयान घिसापिटा है। उन्होंने कहा कि भारत की जमीन पर सबसे बड़ा हमला करने वाले आतंकियों को पाकिस्तान ने ही ट्रेंड करके भेजा था। भारत सरकार पूरी तरह गंभीर हो चुकी है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पीएम घबराकर इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान का दुर्भाग्य है कि या तो कभी लोकतंत्र से सरकार बनी ही नहीं। अगर कभी बनी भी तो फिर सेना के हाथों की कठपुतली रही। पाकिस्तानी सेना के इशारों पर ही अब तक उनके प्रधानमंत्री काम करते आए हैं।
तकनीकी कारणों से रुका एम्स का शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से शिलान्यास नहीं हो पाया। मनेठी गांव की पंचायत ने एम्स को लेकर 200 एकड़ जमीन दी है। इसमें अधिकांश जमीन वन विभाग की है। उसके बदले अब मसानी बैराज के पास की जमीन को वन विभाग को दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगली कैबिनेट की बैठक में एम्स पर मोहर लगेगी और जल्द ही शिलान्यास भी हो जाएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मनेठी एम्स को लेकर तस्वीर साफ कर चुके हैं।
विज्ञापन

एनएच आठ के साथ से गुजरेगी रैपिड मेट्रो
गुरुग्राम से बावल तक बनने वाले रैपिड रीजनल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी केंद्रीय मंत्री ने तस्वीर साफ की। उनका कहना है कि अब यह मेट्रो दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-8 के साथ-साथ गुजरेगी। अभी इसके लिए अलग से कोई जमीन नहीं ली जा रही है। रेवाड़ी के रास्ते ही बावल से नीमराणा होती हुई अलवर तक इसका विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed