फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आवास से डेढ़ सौ फीट की दूरी पर बैठे ग्रामीणों से बचने

आवास से डेढ़ सौ फीट की दूरी पर बैठे ग्रामीणों से बचने

Mon, 08 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
आवास से डेढ़ सौ फीट की दूरी पर बैठे ग्रामीणों से बचने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावल। बावल उपमंडल के गांव मोहनपुर से रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हुई नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर जनस्वस्थ्य मंत्री के आवास से मात्र डेढ़ सौ फीट की दूरी पर धरने पर बैठे ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को अपना रास्ता बदल लिया। मंत्री ने अपने आवास के पीछे से अनाज मंडी के रास्ते रेवाड़ी रोड को जाने वाले रास्ते से निकले।
गांव मोहनपुर से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर बावल चौरासी के आव्हान पर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल के आवास के सामने धरना दिया जा रहा है। शनिवार को बावल पूर्ण रूप से बंद कर पंचायत का आयोजन किया गया था। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंत्री का आवास मात्र डेढ़ सौ फीट की दूरी पर हैै, लेकिन वह लोगों के बीच आना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ चुका है, इसलिए मंत्री को बुलाकर यह जानना चाहते है कि सरकार इसमें क्या कर रही है, लेकिन वह लोगों के बीच आने से कतरा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने आवागमन का रास्ता भी बदल लिया है।
विज्ञापन


मंत्री बोले: कुछ लोग राजनीति कर रहे
उधर, जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि वह रोजाना सीधे रास्ते से जा रहे हैं। सुबह भी धरना स्थल के समीप से ही आए थे। पीड़ित परिवार के साथ उसकी सहानुभूति है। मेरे प्रयासों से ही मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच कर रही है। ऐसे में लोगों को जांच में सहयोग कर इंतजार करना चाहिए। इसके बाद भी परिजनों को संतुष्टी नहीं होती वह मुख्यमंत्री से मिलकर हायर एजेंसी से जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मामले में बेवजह राजनीति कर रहे हैं। वहीं जब मंत्री से पूछा गया कि आप धरनास्थल पर क्यों नहीं जा रहे हैं। जिसपर उन्होंने कहा कि वहां पर कई तहर के लोग बैठे हैं जो मेरे जाने पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed