{"_id":"5aee04684f1c1b6e098b8301","slug":"111525548136-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से फिर प्रारंभ होगी सरसों खरीद रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से फिर प्रारंभ होगी सरसों खरीद रोस्टर जारी
Updated Sun, 06 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से फिर प्रारंभ होगी सरसों खरीद रोस्टर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला प्रशासन द्वारा मौसम को देखकर बंद की गई सरसों की खरीद के बाद अब 7 मई से फिर से सरसों खरीद प्रारंभ की जाएगी। मौसम खराब होने की वजह से प्रशासन ने तीनों मंडियों में खरीद बंद कर दी थी। सात मई से फिर से तीनों ही केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद शुरू की जाएगी।
मार्केट कमेटी सचिव सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि एक मई को गांव रालियावास, गोकलगढ़, मुंडिया खेड़ा, भूडला, रामपुरा, भूरथल जाट व डवाना के कुल 407 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें 270 किसानों की उसी दिन सरसों की खरीद हो चुकी थी। शेष 137 किसानों की सरसों की खरीद अब सात मई को होगी। दो मई को गांव बुडानी, गंगायचा जाट, जड़थल, जाट सायरवास, किशनगढ़ के 540 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें पहले 1 से 150 नंबर तक किसानों के सरसों की खरीद सात मई को, रजिस्ट्रेशन नंबर 151 से 400 तक 8 मई को तथा 401 से 540 तक 9 मई को खरीद की जाएगी। इसी क्रम में तीन मई को आशियाकी पांचौर, सांपली, पंचगांव, निगानियावास, रेवाड़ी, काठूवास के कुल 400 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर 01 से 120 तक 9 मई को तथा 121 से आगे के रजिस्ट्रेशन नंबरों की खरीद 10 मई को होगी।
बावल के लिए भी जारी किया रोस्टर
बावल मंडी में सात मई को गांव भांडोर, नंगली गोधा, गोलियाकी, टींट, कसौला, कसौली, हुसैनपुर, साहलावास, चित्रपुरी, डालियाकी, सुबासेडी, ड्योढई, लालपुर व ढालियावास, 8 मई को गांव पीथडावास, गुमीना, भालखी, नंदरामपुरबास, गढ़ी, मनेठी, ततारपुर खालसा, राजियाकी, धामलाका, दोहना व डूमावास, 9 मई को गांव पाड़ला, मामडिय़ा आसमपुर, गोपालपुर उर्फ प्राणपुरा, भटसाना, बोलनी, ढाणी सांतो, जैतड़ावास, कमालपुर (बिठवाना), 10 मई के गांव पाली, गोठड़ा, मामड़िया ठेठर, लोधाना, अकबरपुर, माजरीदूदा, कुंडल, बैरियावास, आसाका, बाढ़ जेठू, भवाडी व अलावलपुर के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।