{"_id":"5a5118f54f1c1bd3178b54e6","slug":"111515264245-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करावरा मानकपुरा गांव में 3 करोड 29 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जलघर की आधारशिला रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करावरा मानकपुरा गांव में 3 करोड 29 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जलघर की आधारशिला रखी
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के सभी गांव जुड़ेंगे नहरी पेयजल योजना से
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के सभी गांवों को नहरी पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा ताकि पीने के पानी की कोई समस्या न रहे। डॉ. बनवारी लाल शनिवार को रेवाड़ी के करावरा मानकपुरा गांव में 3 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जलघर की आधारशिला रखने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी गांव में पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी, इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने एक योजना बनाई है। इसका परिणाम अगले दो वर्षों में देखने को मिलेगा। डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में 109 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से नये जलघर, बूस्टिंग स्टेशन, नलकूप, डीआई पाइप लाइन, सीवरेज लाइन आदि जैसे 74 कार्य किये जा रहे हैं ताकि पीने के पानी की कोई समस्या न रहे।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में पानी का लेवल काफी नीचे चला गया है। लोगों को पानी की समस्या न हो, इसी को देखते हुए क्षेत्र को नहरी पेयजल योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि हर घर को पानी मिले और महिलाओं को पानी के लिए बाहर न जाना पडे़। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। किसी भी क्षेत्र के साथ विकास व नौकरियों में भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत व अन्तोदय पर चलते हुए सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खडे़ हुए व्यक्ति तक पहुंचे।