फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1108 elderly and disabled people voted from home

Rewari News: 1108 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने घर से किया मतदान

Sat, 28 Sep 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
1108 elderly and disabled people voted from home
फोटो : 26रेवाड़ी। फार्म 12 डी भरकर जमा करवाने वाले पात्र मतदाताओं से वोट डलवाती पोलिंग पार्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर 1108 बुजुर्गों (85 वर्ष से अधिक आयु के) और दिव्यांगों से मतदान कराया। बावल में 256, कोसली में 555 और रेवाड़ी में 297 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने मतदान किया।
निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत दिव्यांगों को घर पर मतदान करने की सुविधा दी है। उनके लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों ने वरिष्ठजन और दिव्यांग मतदाता के घर पहुंची और उनका वोट डलवाया। बावल में 256, कोसली में 555 और रेवाड़ी से 297 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने मतदान किया। कोसली व बावल में 13-13 टीम और रेवाड़ी विधानसभा के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों से घर पर मतदान कराने की व्यवस्था से उनके परिजन खुश दिखे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी राजनीतिक दल का अधिकृत एजेंट या स्वयं उम्मीदवार मौके पर उपस्थित रह सकते हैं। रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जो मतदाता पोलिंग बूथ तक नहीं जा पाएंगे, उन्हें घर बैठे ही वोट डलवाने की सुविधा दी गई है, जो ज्यादा दिव्यांग व्यक्ति हैं वे घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed