{"_id":"68c073e83cfb7b4798038dee","slug":"11-players-left-for-haldwani-to-participate-in-the-national-fencing-competition-rewari-news-c-198-1-fth1001-225440-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए 11 खिलाड़ी हल्द्वानी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए 11 खिलाड़ी हल्द्वानी रवाना
Wed, 10 Sep 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 11राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप के खिलाड़ी। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। राष्ट्रीय तलवारबाजी चैपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जिले के 11 खिलाड़ी उत्तराखंड के हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए हैं। इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम में हुआ था।
यह प्रतियोगिता 10 से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। तलवारबाजी अकादमी के कोच राजपाल यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में कैडेट वर्ग से 8 और सब-जूनियर वर्ग से 3 खिलाड़ी शामिल हैं।
खिलाड़ियों में सचिन, युवराज, विश्वजीत सांगवान, विजेता, प्रियंका, जितेश, आर्यन, अंशिका राणा, देविश, तेजस और पीयूष शामिल हैं। इन सभी ने जिला और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
वर्जन
जिले के 11 खिलाड़ी तलवारबाजी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंच गए हैं। इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम में हुआ था। -ममता देवी, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी।