फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10th pass in 174 villages, 73 graduates and engineers became sarpanch in four villages

174 गांव में दसवीं पास, 73 स्नातक और चार गांवों में इंजीनियर बने सरपंच

Sun, 13 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
10th pass in 174 villages, 73 graduates and engineers became sarpanch in four villages
रेवाड़ी। 12 नवंबर को संपन्न हुए ग्राम पंचायतों चुनाव के दौरान 365 गांवों में नए सरपंच चुन लिए गए हैं। इस बार 174 गांवों में मैट्रिक पास सरपंच बने हैं, जबकि 73 स्नातक व स्नातकोत्तर, जिनमें इंजीनियर, दो शिक्षक व एक एमबीए पास शामिल हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने भी इन प्रत्याशियों के पक्ष में खुलकर मतदान किया। नजीजा यह रहा कि जिले का मतदान प्रतिशत 78.3 रहा।
विज्ञापन

हालांकि चुनाव से पहले उम्मीदवारों की बात करें तो आठवीं पास 93 आवेदनकर्ता, दसवीं पास 515, 12वीं पास 81, स्नातक और स्नातकोत्तर पास 110 आवेदनकर्ताओं ने नामांकन किए थे। 365 सरपंच पदों के चुनाव लड़ने के लिए 1637 प्रत्याशियों ने आवेदन किया। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में खोलखंड में सर्वाधिक मतदान हुआ। यहां मतदान 85.4 प्रतिशत रहा, जबकि नाहड़ में सबसे कम 75.4 प्रतिशत मतदान रहा। गत 9 नवंबर को हुए जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनावों में 74.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन यह प्रतिशत सरपंच पद के चुनाव में बढ़ा है। 12 नवंबर को हुए सरपंच पद के चुनाव में खंड अनुसार मतदान की स्थिति
विज्ञापन

खंड का नाम- बूथ संख्या--कुल मतदाता--मतदान---प्रतिशत
बावल ----101 --84188-- 70044 --83.2
डहीना ----87--79161 --60558-- 76.2
धारूहेड़ा ----85--76437 --62755-- 82.1
जाटूसाना ---- 87-- 67720-- 5665 --83.7
खोल ा ----76-- 63867-- 54521 --85.4
नाहड़ ---101--91457 --68962 --75.4
रेवाड़ी--- 125-- 92623 ---75019 --81.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed