फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अहीर रेजीमेंट को

अहीर रेजीमेंट को

Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अहीर रेजीमेंट को
अहीर रेजीमेंट: हस्ताक्षर अभियान में युवाओं और पूर्व सैनिकों ने दिखाया जोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अहीर रेजीमेंट की गठन की मांग को लेकर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव के संयोजन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विभिन्न राज्यों के सामाजिक संगठनों ने अहीर रेजीमेंट की गठन की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान को समर्थन दिया। रविवार को पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ युवाओं और आम लोगों ने भी रेजीमेंट के गठन की मांग को बुलंद किया। हस्ताक्षर अभियान में राव के अतिरिक्त सेवानिवृत्त मेजर जनरल वाईके यादव, मेजर जनरल कर्ण सिंह यादव, मेजर टीसी राव सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से भी काफी संख्या समाज के लोगों ने पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। चिरंजीव राव ने कहा कि अहीर रेजीमेंट को लेकर सभी लोगों में जोश है। अहीर रेजीमेंट के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़नी होगी तभी हम सफल हो पाएंगे। उन्होंने कि जब जातियों और स्थानों के नाम रेजीमेंट बनी है। अहीरवाल से यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है। अहीर रेजीमेंट एक ऐतिहासिक जरूरत है। 1857 की क्रांति में राव तुलाराम और राव गोपाल देव सहित अहीर सरदारों व सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसकी वजह से अंग्रेज सत्ता ने इनको अपना दुश्मन माना तथा अहीर रेजीमेंट नही बनने दी। राव ने कहा कि अहीर समाज की यह मांग 125 साल पुरानी है। यह मांग समय-समय पर उठती भी रही है। लेकिन हमें जरूरत है कि पूरे देश से एक साथ यह मांग उठे। इसके लिए भी हमने तैयारी की है। पूरे देश के राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों की मदद से अहीर रेजीमेंट बनाने को लेकर पूरे देश में एक साथ आवाज उठाई जाएगी। चिरंजीव राव ने कहा कि एक रेजीमेंट में करीब 25 हजार जवान होते हैं। अहीर रेजीमेंट बनने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा, यादव सेना हरियाणा सहित ईश्वर यादव, राव अजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed